Breaking Newsबिहारलाइव न्यूज़

मुजफ्फरपुर में कुरकुरे-नूडल्स फैक्ट्री के बायलर फटने से 10 लोगो की हुई मौत ,

धमाके की आवाज 5 किलोमीटर तक सुनी गयी ,

घटना बिहार के मुजफ्फरपुर की है जहा कुरकुरे-नूडल्स फैक्ट्री के बायलर फटने से 10 लोगो की मौत हो गयी बताया जा रहा इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी की 5 किलोमीटर इसकी आवाज सुनी जा सकती थी  वहीं इस घटना में  बड़ी संख्या में लोग घायल हो गये  आसपास की फैक्ट्रियों के लोगों के भी घायल होने की सूचना मिली  है। मौके पर एसपी-डीएम सहित कई आला अधिकारी मौजूद हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकता है।

 

धमाके के कारण बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची हैं। फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। राहत और बचाव का कार्य जारी है। इसी बीच ट्रैक्टरों से फैक्ट्री के गेट को बंद कर दिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि बॉयलर फटने से जोरदार आवाज हुई। इससे खिड़की और दरवाजे तक हिल गए। यहां काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन अपनों को ढूंढ रहे हैं। वहीं प्रशासन के अधिकारी लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं।

Related Articles

Back to top button