मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करना निंदनीय : झामुमो चलकुशा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करना निंदनीय : झामुमो चलकुशा

चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के सामने द्वारकापुरी होटल में झामुमो प्रखंड इकाई के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी ने कहा कि भाजपाइयों के द्वारा चलकुशा प्रखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करना निंदनीय कार्य है. भाजपा का चलकुशा प्रखंड में शाख पूरी तरह धराशाई हो गया है. मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता एवं चलकुशा प्रखंड में झामुमो के बढ़ते जनाधार से भाजपा के लोग हताश नजर आ रहे हैं. जब धनबाद-बोकारो में लोग स्थानीय भाषाओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे उसी समय माननीय पूर्व सांसद रविंद्र राय का पहुंचना और उन पर हमला होना कहीं ना कहीं इन लोगों की ही साजिश है. यदि यह हमला झामुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाता तो आज भाजपा धनबाद बोकारो समेत पूरे राज्य में हो हल्ला मचाती. सिर्फ चलकुशा प्रखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करना, चलकुशा प्रखंड में भाजपा के गिरते जनाधार को दर्शाती है. मौके पर बाबूलाल यादव, अख्तर अंसारी, नारायण दास, सुल्तान अंसारी, अशोक दास, समसुद्दीन अंसारी, कुर्बान अंसारी, लखन पासवान, सिराजुद्दीन अंसारी, मुंशी पासवान आदि लोग मौजूद थे।


