मिशन स्वाभिमान के तहत पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को कूल 61 फाइलेरिया मरीजों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए।
मिशन स्वाभिमान के तहत मंगलवार को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में फाइलेरिया से प्रभावित मरीजों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मिशन स्वाभिमान के तहत पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को कूल 61 फाइलेरिया मरीजों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
मिशन स्वाभिमान के तहत मंगलवार को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में फाइलेरिया से प्रभावित मरीजों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों से काफी संख्या में फाइलेरिया मरीज पहुंचे। इस दौरान कुल 61 फाइलेरिया मरीजों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए।

प्रमाण पत्र बनने के बाद पात्र मरीजों को दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऑर्थो सर्जन डॉ. तपस कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुकांतो शीट, जिला वीबीडी कंसल्टेंट गीतांजलि शर्मा, बीपीएम अनामिका कुमारी, एमटीएस सुनील तिर्की, एमपीडब्ल्यू अवधेश प्रसाद,
तुषार मंडल, दीपांकर भगत, उपेंद्र मदीना, संजय सिंह और देबाशीष भगत समेत सभी बीटीटी, सहिया साथी दीदियों एवं सहिया दीदियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में पिरामल टीम की ओर से शशि भूषण प्रसाद और आर. अंजली ने भी सक्रिय सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी टीमों के संयुक्त प्रयास से फाइलेरिया मरीजों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




