Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

मिशन समृद्धि संस्था ने कुष्ठ काॅलोनी में कंबलों का वितरण किया।

मिशन समृद्धि संस्था ने कुष्ठ काॅलोनी में कंबलों का वितरण किया।

पलामू – मिशन समृद्धि संस्था ने कुष्ठ काॅलोनी में कंबलों का वितरण किया।

पलामू: मिशन समृद्धि संस्था जरुरतमंदों की आस है।शिक्षा भोजन महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के अतिरिक्त मौसम के अनुकूल कपड़ों का वितरण लगातार करती आई है।इस संस्था की निष्ठा को देखते हुए आदरणीय नागरिकों का सहयोग सराहनीय है।इस मौसम में लगातार कंबलों का वितरण होता चला आया है। दोना-पत्तल दातून बेचने वालों के बीच राहगीरों को रेलवे परिसर में बिना कंबल के सोये हुए व्यक्तियों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।इसके अतिरिक्त मेडिकल कॉलेज के पीछे कुष्ठ काॅलोनी मेडिकल कॉलेज के पीछे बसे लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।कंबल के लिए बिहार से एक महिला जिन्होंने अपना नाम गुप्त रखने का आग्रह किया है।उनकी इच्छा के अनुरूप हमने जगह तलाश कर कुष्ठ काॅलोनी जाना ज्यादा बेहतर समझा और वहां उनके बीच कंबल देना बहुत ही अच्छा लगा क्योंकि वे लोग बहुत ही जरुरतमंद हैं।

महिला की निष्ठा का समृद्धि टीम आभार प्रकट करती है।ईश्वर उनके परिवार में खुशियां प्रदान करें और समृद्ध रखें।पूरी टीम इन कार्यों को बहुत ही श्रद्धा से सम्पन्न करती हैं सबों का धन्यवाद।

Related Articles

Back to top button