मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का एसपी ने दिया निर्देश
मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का एसपी ने दिया निर्देश

गिरिडीह में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का एसपी ने दिया निर्देश
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: पुलिस अधीक्षक कार्यालय गिरिडीह स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने की। इस दौरान जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में एसपी डॉ. विमल कुमार ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने वारंट और कुर्की के लंबित मामलों के निष्पादन, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन के लंबित आवेदनों के शीघ्र निपटारे, माननीय न्यायालय से संबंधित कार्यों का समय पर निष्पादन तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही आम जनता से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की बात कही गई। बैठक के दौरान आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को त्योहारों के दौरान क्षेत्र में सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।


