मांगड़ु मे बी बी जूनियर क्लब के द्वारा 9वां दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर बढ़ाया हौसला।
पोटका प्रखंड क्षेत्र के हरिणा पंचायत अंतर्गत मांगड़ू गांव फुटबॉल मैदान में बी बी जूनियर क्लब के द्वारा 9 वां दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया।

मांगड़ु मे बी बी जूनियर क्लब के द्वारा 9वां दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर बढ़ाया हौसला।
अभिजीत सेन ।
जामसेदपुर / पोटका
पोटका प्रखंड क्षेत्र के हरिणा पंचायत अंतर्गत मांगड़ू गांव फुटबॉल मैदान में बी बी जूनियर क्लब के द्वारा 9 वां दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया।इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला तुलसी रानी एफसी जोंडरागोड़ा और एदलगाजाड़ एफसी के बीच हुआ।

रोमांचक फाइनल मुकाबला में एदलगाजाड़ ने तुलसी रानी एफसी को एक गोल से हराकर विजेता बना, जबकि की तुलसी रानी एफसी टीम उपविजेता बनी। तीसरा स्थान गोल्डन टाइगर एवं चौथा स्थान एसएमसी बड़ी साईं को मिला। फाइनल खेल के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक संजीव सरदार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया सरस्वती मुर्मू उपस्थित थीं।

मौके पर विधायक ने फुटबॉल मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों से बात करते हुए हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को किसी भी खेल प्रतियोगिता टीम भावना से खेलने की जरूरत है। खेल में हार या जीत सिक्के के दो पहलू के रूप में होता है। जीतने वाली टीम को और बेहतर प्रदर्शन करने तथा हारने वाली टीम को फिर से मेहनत कर जीतने का जज्बा रखने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू किया है। सभी खिलाड़ी सरकार के खेल नीति का लाभ उठाएं। फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष दामू मार्डी, सचिव बबलू मुर्मू, सदस्य सुरेश मार्डी,कुणा किस्कु,सुखदा सोरेन,लोसो किस्कु,दुला मार्डी, नारायण मार्डी,मैच रेफरी हाराधन मार्डी सहित अन्य का सराहनीय प्रयास रहा।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को नकद 25 हजार, उपविजेता टीम को 15 हजार, तीसरे और चौथे स्थान की टीम को 10-10 हजार रुपए और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। अकवन बारिश से प्रभावित मैच में भी खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया।



