महिला चौपाल टीम ने डांडिया महोत्सव में बिखेरी संस्कृति की चमक कन्याओं ने माँ काली और माँ दुर्गा का रूप धारण कर गरबा-डांडिया से मोह लिया सभी का मन
महिला चौपाल टीम की सदस्याओं ने बड़े उत्साह और उल्लास के साथ डांडिया महोत्सव का आयोजन किया।

महिला चौपाल टीम ने डांडिया महोत्सव में बिखेरी संस्कृति की चमक कन्याओं ने माँ काली और माँ दुर्गा का रूप धारण कर गरबा-डांडिया से मोह लिया सभी का मन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : महिला चौपाल टीम की सदस्याओं ने बड़े उत्साह और उल्लास के साथ डांडिया महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी सदस्याओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की विशेष झलक तब देखने को मिली जब दो कन्याओं ने माता काली और माँ दुर्गा का रूप धारण कर प्रवेश किया और सभी के साथ मिलकर गरबा एवं डांडिया खेला। उपस्थित सभी ने इस दृश्य को भक्तिमय और प्रेरणादायी बताते हुए जोरदार तालियों से स्वागत किया।
महिला चौपाल टीम की ओर से शालिनी बैसखियार ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति और परंपरा को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में एकता और आनंद का वातावरण भी निर्मित करते हैं।

इस मौके पर टीम की प्रीति, रूबी, मोनिका, मीना, सपना, सोनिया, स्वर्णा, साहित सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं और पारंपरिक लोक धुनों पर देर रात तक डांडिया के संग स्वादिष्ट स्वदेशी व्यंजनो का आनंद लिया।




