महिलाओं के बीच रंगोली एवं अल्पना प्रतियोगिताओं आयोजन किया गया।
पोटका प्रखंड क्षेत्र के बड़ा भुमरी गांव में, श्री श्री सार्वजनिक बजरंगबली एवं मां लक्ष्मी कमेटी बड़ाभूमरी के द्वारा लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर सोमवार को रंगोली एवं अल्पना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बड़ा भुमरी गांव में सार्वजनिक बजरंगबली एवं लक्ष्मी पूजा कमेटी के द्वारा महिलाओं के बीच रंगोली एवं अल्पना प्रतियोगिताओं आयोजन किया गया। प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले महिला एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य महिला को पुरस्कृत किया गया।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
पोटका प्रखंड क्षेत्र के बड़ा भुमरी गांव में, श्री श्री सार्वजनिक बजरंगबली एवं मां लक्ष्मी कमेटी बड़ाभूमरी के द्वारा लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर सोमवार को रंगोली एवं अल्पना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में काफी संख्या में महिलाएं व बालिकाओं ने भाग लिया।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वीटी मंडल, द्वितीय स्थान नीतू मंडल, तृतीय स्थान जूली मंडल तथा अल्पना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मैना मंडल, द्वितीय स्थान खुशी मंडल,व तृतीय स्थान शिल्पी मंडल आई। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि डाक्टर अनुप मंडल व विशिष्ट अतिथि नेत्री सीमा मंडल के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डा अनुप मंडल ने कहा कि आज मेरे जन्मदिन के मौके पर महिलाओं व बालिकाओं को प्रोत्साहित करना एक गौरवशाली पल है। ग्रामीणों ने मुझे आमंत्रित किया इसके लिए मैं स्वयं को भाग्यशाली मानता हूं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से जुड़कर उनके अंदर के प्रतिभा को बाहर लाने के साथ-साथ उन्हें प्रोत्साहित करने का प्रयास है।

इस अवसर पर हरपति मंडल,प्राणकिशन मंडल,लखी मंडल, चितरंजन मंडल, मृगांक मंडल,तरुण मंडल,अमर मंडल, परितोस दास, सहित दर्जनों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।




