Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

महासम्मेलन को सफल बनाने को ले भारत जकात मांझी महल की बैठक —

महासम्मेलन को सफल बनाने को ले भारत जकात मांझी महल की बैठक —

 बरकट्ठा :- प्रखंड अन्तर्गत गोरहर पंचायत के ग्राम पहाड़पुर में भारत जकात मांझी परगना महल की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता समाजसेवी मनिलाल सोरेन एवं संचालन सहादेव मरांडी ने किया। बैठक में आगामी तीन चार अप्रैल को आयोजित होने वाले वार्षिक सम्मेलन कार्यक्राम सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए मनिलाल सोरेन ने कहा कि अपने धर्म और समाज सांस्कृतिक सभ्यता को बचाने के लिए पवित्र सूर्यकुंड धाम परिसर में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आग्रह किया। बरकट्ठा प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा ने कहा सूर्यकुंड में आयोजित होने वाले महासम्मेलन में झारखंड राज्य के अलावा ओडिशा,बंगाल,आसाम बिहार आदि जगहों से संथाल समुदाय के समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी लोग शामिल होंगे। बैठक में बरकट्ठा प्रखंड सचिव मनोज मुर्मू. प्रखंड कोषाध्यक्ष दिनेश बास्के, सुखदेव बास्के,कन्हैया बेसरा,अर्जुन बेसरा,प्रयाग मांझी, मोहन बास्के,रुपलाल बास्के,शितल बास्के,लक्षण हेम्ब्रम,तालो बास्के, लालजी बास्के,गणेश बास्के,नुनवां बास्के,बाबुन बास्के,सुंदर बास्के, बाबुलाल बास्के,बलेश्वर बास्के, हरिलाल बास्के,शिबु बास्के,वार्ड सदस्य मंजु देवी,वार्ड सदस्य रुपनी देवी,दिनेश मांझी, रविलाल मुर्मू समेत आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button