महाषष्टी के शुभ अवसर पर रक्तदान कर पुण्य के भागी बने. आस्था और मानवता का मिसाल एक साथ।
पर्व त्योहार के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान और शिविर में कमी देखी गई है। लेकिन रक्त के कुछ अवयव जैसे प्लेटलेट्स (आरडीपी ) प्रतिदिन होने वाले रक्तदान पर ही उसकी वैधता निर्भर करती है।

महाषष्टी के शुभ अवसर पर रक्तदान कर पुण्य के भागी बने. आस्था और मानवता का मिसाल एक साथ।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर
पर्व त्योहार के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान और शिविर में कमी देखी गई है। लेकिन रक्त के कुछ अवयव जैसे प्लेटलेट्स (आरडीपी ) प्रतिदिन होने वाले रक्तदान पर ही उसकी वैधता निर्भर करती है। क्यूं कि ऐसे अवयव यानी प्लेटलेट्स ( आरडीपी ) की वैधता सिर्फ पांच दिनों की होती है।

इसलिए प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ( टीम पीएसएफ ) के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 28 सितम्बर ( रविवार ) को 10 बजे से 2 बजे तक. यानी महा षष्ठी के दिन, जब सभी पूजा के आयोजनों में व्यस्त रहेंगे, बही महाषष्टी के दिन एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन, जमशेदपुर ब्लड सेंटर में ही आयोजित किया गया है। जिसमें हम सभी को पूर्ण जोर प्रयास करते हुए कम-से-कम 100 युनिट लक्ष्य के साथ रक्तदान कर जमशेदपुर ब्लड सेंटर को सुपूर्द करना है।
सभी रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही साथ उस दिन अपना 25 बां, 50 बां, 75 बां, 100 बां रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को टी-शर्ट, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
पहले से ही रक्तदान हेतु पंजीकरण करवाया जा सकता है
आप सीधे टीम पीएसएफ के अरिजीत सरकार ( 9204066956 ) एवं प्रेस क्लब आफ जमशेदपुर के महासचिव विकास श्रीवास्तव ( 8083757257 ) के व्हाट्सएप नम्बर पर नाम एवं मोबाइल नंबर के साथ करवा सकते हैं।




