Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

महाभारत के युधिष्ठिर समान डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद भी राजनीति में अजातशत्रु कहलाते थे : जेपी पटेल

हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में स्वाधीन भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति तथा देशरत्न डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद की 141 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई ।

महाभारत के युधिष्ठिर समान डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद भी राजनीति में अजातशत्रु कहलाते थे : जेपी पटेल

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में स्वाधीन भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति तथा देशरत्न डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद की 141 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि महाभारत के युधिष्ठिर समान वे भी भारतीय राजनीति में अजातशत्रु कहलाते थे ।

अत्यंत धार्मिक भाव से जहां उन्होंने धार्मिक श्रद्धा को जीवन में स्थान दिया था, उसी भाॅति भारतीय संस्कृति और इतिहास के प्रति भी उन्हें लगाव था । संस्कृत और फारसी के तो वे विद्वान थे ही इस बुद्धिमत्ता के बल पर, इस किसान पुत्र ने गांधीजी से प्रभावित होकर, स्वाधीनता संग्राम में पुरी तरह और निडरता के साथ भाग लिया । अपनी सादी जीवनी से वे किसानों में घुलमिल गए । पटना में सदाकत आश्रम की स्थापना उन्होंने की । देश के प्रथम राष्ट्रपति बने रहने पर भी अहंकार से दूर रहे और कर्तव्यनिष्ठ बने रहे ।

निवृत होते ही उन्होंने पुन: सदाकत आश्रम के अपने कार्यक्षेत्र को बिन्दु बनाकर शेष समय वहीं व्यतीत किया । मौके पर प्रदेश सचिव बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह, अवधेश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष आबिद अंसारी, विजय यादव, शैलेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक देव जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान, लाल बिहारी सिंह, अजय गुप्ता, साजिद अली खान, दिलीप कुमार रवि, जावेद इकबाल, बाबर अंसारी, सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, संगीता कुमारी, गौतम कुमार मेहता, माशूक अंसारी, दीपक बंधू, कैलाश पति देव, रीतलाल मंडल, मिथिलेश दुबे, अजित सिंह,

राजीव कुमार मेहता, शिव नंदन साहू, अनिल कुमार भुईंया, मोहम्मद वारिस, मुस्ताक अंसारी, निसार अहमद भोला, शब्बीर अली, गुरू प्रसाद, गिरजा शंकर, अनिल कुमार राय, मोहम्मद कमरूउद्दीन, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, महिला नेत्री बेबी देवी, उषा रानी, रघु जायसवाल, रिंकू कुमार, कृष्णा कुमार यादव, कृष्णा किशोर प्रसाद, सलीम रजा, नरसिंह प्रजापति, मोहम्मद रब्बानी, उदय पाण्डेय, अर्जुन नायक, सुनिल अग्रवाल, असगर अली के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button