Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मनैया में हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी पहुंचे हाथियों के आतंक से परेशान और पीड़ित लोगों की बात सुने।

चलकुशा प्रखंड के मनैया पंचायत भवन में वन प्रमंडल पदाधिकारी हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल मौन प्रकाश पहुंचे।

मनैया में हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी पहुंचे हाथियों के आतंक से परेशान और पीड़ित लोगों की बात सुने।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड के मनैया पंचायत भवन में वन प्रमंडल पदाधिकारी हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल मौन प्रकाश पहुंचे। उन्होंने हाथियों के आतंक से परेशान और पीड़ित लोगों की बात सुने।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, मुखिया लखिया देवी मौजूद थी.

मनैया पंचायत भवन के पास हाथी आने को लेकर सायरन लगाया गया।डीएफओ मौन प्रकाश ने कहा कि हाथी 2.5 किमी के दायरे में आने पर सायरन बजने लगेगा जिससे लोग सतर्क हो जाएंगे जान माल की क्षति से बचा जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति हमार हाथी ऐप डाउनलोड करे इससे हाथियों के विचरण की जानकारी मिलती रहेगी हाथी आपसे कितनी दूर है पता चलेगा।

पुरे प्रखंड पांच जगहों पर सायरन लगाने को लेकर चिंहित किया जहां जल्द सायरन लगेगा। जिन लोगों को हाथियों से नुकसान हुआ है और अभी तक मुआवजा नहीं मिला है तो पुनः आवेदन देने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल, वनरक्षी मनोरंजन कुमार, संतोष कुमार एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button