Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भुरकुंडा–पतरातू मार्ग पर बड़ा खतरा

भुरकुंडा से पतरातू जाने वाले मुख्य मार्ग, सौन्दा डी (भुरकुंडा–पतरातु रोड) पर लगे लोहे का विशाल साइन बोर्ड हादसे को न्यौता दे रहा है।

भुरकुंडा–पतरातू मार्ग पर बड़ा खतरा

रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा

रामगढ़ : जिले के भुरकुंडा से पतरातू जाने वाले मुख्य मार्ग, सौन्दा डी (भुरकुंडा–पतरातु रोड) पर लगे लोहे का विशाल साइन बोर्ड हादसे को न्यौता दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, बोर्ड का पोल पूरी तरह जंग लगकर नीचे से खोखला हो चुका है, जिस कारण यह कभी भी गिर सकता है। राह चलते वाहनों एवं आम राहगीरों के लिए यह बड़ा खतरा बन चुका है।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

जनहित को देखते हुए, संबंधित विभाग से तुरंत कार्रवाई कर इसकी मरम्मत या नया पोल लगाने की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button