भीषण गर्मी में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने बांटा सत्तू शरबत और शीतल जल l
गिरिडीह भीषण गर्मी और कड़ाके की धूप को देखते हुए हंगर सर्विस एक्टिविटी के तहत Lions Club of Giridih Elite द्वारा राहगीरों के बीच सत्तू शरबत एवं शीतल जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भीषण गर्मी में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने बांटा सत्तू शरबत और शीतल जल l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : भीषण गर्मी और कड़ाके की धूप को देखते हुए हंगर सर्विस एक्टिविटी के तहत Lions Club of Giridih Elite द्वारा राहगीरों के बीच सत्तू शरबत एवं शीतल जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ताह कॉम्प्लेक्स के समीप बड़ा पोस्ट ऑफिस गांधी चौक, गिरिडीह में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 500 से अधिक लोगों को सत्तू शरबत एवं शीतल जल पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। राहगीरों ने क्लब के इस मानवीय पहल की सराहना की।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष Dashrath Prasad ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट पिछले कई वर्षों से मानव सेवा के क्षेत्र में गिरिडीह शहर एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्लब इसी तरह बढ़-चढ़कर सामाजिक और मानव सेवा के कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, क्लब कोषाध्यक्ष लायन गुंजन कुमार शर्मा एवं लायन गौतम सागर की अहम भूमिका रही।



