Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली कटौती के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, डंडीडीह सब स्टेशन पर दिया धरना l

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही बिजली कटौती के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बुधवार को गिरिडीह के डंडीडीह विद्युत सब स्टेशन परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

भीषण गर्मी में बिजली कटौती के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, डंडीडीह सब स्टेशन पर दिया धरना l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही बिजली कटौती के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बुधवार को गिरिडीह के डंडीडीह विद्युत सब स्टेशन परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। शहर के विद्युत कार्यालय के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि एक ओर तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोग गर्मी से बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को राहत देने के बजाय अपनी नीतियों से अतिरिक्त बोझ डाल रही है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष रणजीत राय ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता से ठगी की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग खासे परेशान हैं। उन्होंने बिजली दरों में तत्काल कटौती की मांग की।

इसके साथ ही नेताओं ने लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति को गंभीर समस्या बताते हुए इसे जल्द सुधारने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अपनी तीन सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन विद्युत विभाग के अधिकारियों को सौंपा। इस अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सालनी वेशकियार, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दूबे समेत कई अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button