भीम आर्मी जिला कमिटी व प्रखंड कमिटी के सदस्यों ने बरकट्ठा थाना प्रभारी से किया मुलाकात
भीम आर्मी जिला कमिटी व प्रखंड कमिटी के सदस्यों ने बरकट्ठा थाना प्रभारी से किया मुलाकात

भीम आर्मी जिला कमिटी व प्रखंड कमिटी के सदस्यों ने बरकट्ठा थाना प्रभारी से किया मुलाकात
बरकट्ठा: भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला कमेटी हजारीबाग, प्रखंड कमेटी बरकट्ठा व प्रखंड कमेटी बरही के सदस्यों ने संयुक्त रूप से शनिवार को थाना क्षेत्र के शोषित ,पीड़ित गरीब ,लाचार व्यक्तियों का लंबे समय से लंबित पड़ी मामलों का संज्ञान लेने व उस पर त्वरित निष्पादन करने को लेकर बरकट्ठा थाना प्रभारी गौतम कुमार से शिष्टाचार मुलाकात किया। मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामले को बारीकी से थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए उसे अविलंब संज्ञान में लेने व त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया। तो वहीं थाना प्रभारी ने भी मामले को अभिलंब संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

मौके पर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार जिला सचिव बच्चन देव कुमार व दिलीप कुमार जिला मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार भुइंया, बरकट्ठा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद रविदास ,बरही प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार राव बरकट्ठा मीडिया प्रभारी छोटी रविदास ,कोषाध्यक्ष पीतांबर रविदास, सुनील कुमार, योगेश्वर दास,भीम भुइंया ,अनिल दास कैलास पासवान, विनोद पासवान शांति देवी, शिल्पी देवी विक्की प्रसाद, नारायण दास समेत सैकड़ों भीम आर्मी के सदस्य उपस्थित रहे।




