भारत सरकार द्वारा बीमा कानून संशोधन 2025 को संसद में पारित को लेकर श्रमिक संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
गिरिडीह,भारत सरकार द्वारा बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 को संसद में पारित करने के विरोध में भंडारीडीह रोड़ स्थित LIC कार्यालय गिरिडीह शाखा के द्वार पर प्रदर्शन किया गया।

भारत सरकार द्वारा बीमा कानून संशोधन 2025 को संसद में पारित को लेकर श्रमिक संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : भारत सरकार द्वारा बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 को संसद में पारित करने के विरोध में भंडारीडीह रोड़ स्थित LIC कार्यालय गिरिडीह शाखा के द्वार पर प्रदर्शन किया गया। बीमा उद्योग तथा बैंकिंग उद्योग में कार्यरत तमाम श्रमिक संगठनों के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम के तमाम शाखा कार्यालय में भारत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आलावे एल आई सी क्लास वन ऑफिसर्स एसोसिएशन, एल आई सी पेंशनर्स एसोसिएशन ,अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, एसबीआई बैंक कर्मचारी संघ, बी एस एस आर यूनियन , झारखंड कोल मजदूर यूनियन सहित कई संगठनों के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने भाग लिया।

इस अवसर पर तमाम वक्तआओं ने बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 की कड़ी निंदा की, और कामकाजी लोगों, पॉलिसीधारकों और सभी लोकतांत्रिक ताकतों से इस प्रतिगामी कानून का विरोध करने का आह्वान किया जो राष्ट्रीय हितों के लिए बहुत हानिकारक है।
इस अवसर पर धर्म प्रकाश, संयुक्त सचिव , बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार के द्वारा जनहितैषी भाषा और शब्दावली का उपयोग कर एक ऐसी नीति को वैध ठहराने की कोशिश की गई है, जो वास्तव में जनहित को कमजोर करती है।

कार्यक्रम में अनुराग मुर्मू विजय कुमार उमानाथ झा कुमकुम वाला वर्मा राजेश कुमार उपाध्याय रोशन कुमार श्वेता कुमारी राजेश कुमार अजय कुमार के के कुटुंब विकास पांडे अंशु कुमारी सिंघानिया प्रभास कुमार शर्मा राजा राम सबा परवीन अनिल कुमार वर्मा नीतीश कुमार गुप्ता प्रीतम कुमार मेहता गौरव कुमार सिंह माहेश्वरी वर्मा सुनील कुमार वर्मा संजय कुमार शर्मा प्रदीप कुमार प्रदीप प्रसाद घन श्याम साव पंकज कुमार, बी एस एस आर यूनियन के मृदुल कांति दास अभिजीत डान, पेंशनर एसोसिएशन के संत कुमार रॉय रविन्द्र सिंह बिकास कुमार सरकार बी बी लाल एसबीआई के अभिषेक कुमार सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया l




