Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेन्द्र सिंह देव के प्रयास से औद्योगिक नगरी बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ति ग्राम पचंडा का होगा सर्वांगीण विकास

भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेन्द्र सिंह देव के प्रयास से औद्योगिक नगरी बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ति ग्राम पचंडा का होगा सर्वांगीण विकास

 

भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेन्द्र सिंह देव के प्रयास से औद्योगिक नगरी बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ति ग्राम पचंडा का होगा सर्वांगीण विकास

हजारीबाग: आश्वासन नहीं अब विकास बोलेगा डॉ देवेन्द्र सिंह देव!भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेन्द्र सिंह देव के प्रयास से औद्योगिक नगरी बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ति ग्राम पचंडा का होगा सर्वांगीण विकास,विकास का द्योतक, आदिवासी समाज का आवाज और जनहित में सदा तत्पर रहने वाला कोई व्यक्ति है तो वह है भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेंद्र सिंह देव!चाहे बात बड़का गांव अंगों पंचायत का हो या फिर बरकठ्ठा के इचाक डाडी घाघर पुरणपनियाँ गाँव का, यह शुरू से ग्राम विकास जैसे जवळँत मुद्दा को उठाते रहे हैं, जहां विकास का किरण तक नहीं पहुंचा वहां भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेंद्र सिंह देव विकास करवाने का अलख जगाते रहे,और निश्चित तौर पर होगा उनके द्वारा प्रत्येक सुदूरवर्ती ग्राम का विकास!अंगों पंचायत तो शुरुआत है अभी बहुत आगे जाना है |सभी तरफ उनके विकास की योजना का चर्चा है| यथाशीघ्र होगा धरातल पर योजना जिनकी पहल डॉ देवेंद्र सिंह देव कर चुके हैं!विदित हो की भारतीय सामजिक कार्यकर्ता डॉ देवेन्द्र सिंह देव द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को पत्र द्वारा अवगत कराने पर राष्ट्रपति सचिवालय के पत्रांक 1230/ पीएमवो को प्राप्त हुवा जिसपर दिनांक 21.8.2023 को पीएमवो ने संज्ञान लिया सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ देवेंद्र सिंह देव और उनके पत्र का यह सकारात्मक असर हुआ कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उस पत्र पर राष्ट्रपति की अनुशंशा से त्वरित कार्रवाई का आदेश निर्गत किये और यह एक बहुत शुभ संदेश है जिसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा उन्हें प्राप्त हुई और प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके पास फोन आया और सूचित किया गया कि आपके विकास कार्यों का स्वागत है|

पीएमओ आपके जनहित कार्यों को प्रार्थमिकता में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं,अंगों पंचायत अंतर्गत ग्राम पचडा प्रखंड बड़कागांव सदियों से पिछड़ा है आदिवासी बहुल राज्य होने के बावजूद |ग्राम पचन्डा में जो की अंगों पंचायत में आता है यहां पुल पुलिया का निर्माण ग्रामीण खुद करते हैं अपना श्रमदान से पर बरसात में इनका निर्माण ढह जाता है |ग्रामीण की ऐसी दुर्दशा देखकर भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेन्द्र सिंह देव भाव विह्ववल हो उठे| तत्पश्चात इन्होंने झारखंड ग्राम विकास की आवाज को बुलंद किया| इनका कहना है कि झारखंड आदिवासी बाहुल्य राज्य होने के बावजूद ग्राम विकास में अत्यंत पिछड़ा और मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली,सड़क,पानी,और शिक्षा से हैं वंचित!ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य की पूर्णता का लिया संकल्प और अति शीघ्रता से होगा डॉ देवेंद्र सिंह देव द्वारा बडकागांव का विकास| मूलभूत सुविधा बिजली सड़क पानी इत्यादि का भी होगा काम |औद्योगिक नगरी बड़का गांव कोयला खनन क्षेत्र है इसके वावजूद ग्रामीण बिजली से वंचित हैं,और बिजली का उत्पादन कोयला से होता है इस प्रकार प्रत्येक सुदूरवर्ती ग्राम में विद्युत का पहुंच होगा |गांव का चहुमुखी विकास होना जरूरी| इन सारे मुद्दों को जो की ज्वलंत है इसे भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेंद्र सिंह देव ने बहुत बारीकी से उठाया है |अब आश्वासन नहीं अब विकास बोलेगा डॉ देवेन्द्र सिंह देव के पहल से ग्राम विकास कार्य होगा और ग्रामीण का किस्मत यह गतिमान कार्य खोलेगा | ग्रामीण की ओर से भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेंद्र सिंह देव ने महाहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ह्रदय से आभार ब्यक्त किए

Related Articles

Back to top button