Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भाजपा नीत केंद्र सरकार के उदासीन रवैया से वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन झारखंड में पांच माह से बंद है : हृदयानंद मिश्र

भाजपा नीत केंद्र सरकार के उदासीन रवैया से वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन झारखंड में पांच माह से बंद है : हृदयानंद मिश्र

भाजपा नीत केंद्र सरकार के उदासीन रवैया से वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन झारखंड में पांच माह से बंद है : हृदयानंद मिश्रा

पलामू ब्यूरो रिपोर्ट 

मेदिनीनगर (पलामू ) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, झारखंड आंदोलनकारी एवं हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड झारखंड सरकार, के सदस्य हृदयानंद मिश्र ने कहा है कि भाजपा नीत केंद्र सरकार के

झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार एवं अमानवीय दृष्टिकोण के चलते झारखंड के बुजुर्ग, विकलांग एवं विधवा पांच माह से सर्वजन पेंशन योजना से वंचित हैं।

जिस राज्य में भाजपा नीत सरकार नहीं है, वहां क्रेंद्र सरकार के द्वारा दोहरा मापदंड जारी है।

श्री मिश्र ने कहा कि वृद्धावस्था, में विकलांग एवं विधवा पेंशन योजना में केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही के द्वारा अनुदान दिया जाता है, परन्तु दुर्भावना से प्रेरित होकर भाजपा नीत केंद्र सरकार झारखंड सरकार को अपने हिस्से के पैसे नहीं दे रही है।

श्री मिश्र ने लोकप्रिय नेता एवं झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह से आग्रह किया है कि वे झारखंड में वृद्धावस्था , विधवा एवं विकलांग पेंशन की राशि निर्गत करने हेतु केन्द्र सरकार पर दबाव बनाएं।

श्री मिश्र ने झारखंड राज्य में सर्वजन पेंशन योजना जो पांच माह से बंद है, उसमें केंद्र सरकार द्वारा अपनी हिस्सेदारी की राशि झारखंड सरकार को देने के लिए भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी से भी आग्रह किया है ।

Related Articles

Back to top button