Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिहेल्थ

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सीएम व स्वास्थ्य मंत्री का फुंका पुतला —

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सीएम व स्वास्थ्य मंत्री का फुंका पुतला ---

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सीएम व स्वास्थ्य मंत्री का फुंका पुतला —

संवाददाता ईश्वर यादव

बरकट्ठा :– प्रखंड मुख्यालय के समीप जीटी रोड पर राज्य सरकार के द्वारा खून की कीमत तय करने के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रखंड ईकाई ने ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में रविवार को सीएम व स्वास्थ्य मंत्री पुतला दहन किया। सीएम हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पुतला दहन में वक्ताओं ने कहा कि कोरोनाकाल में लोगों को बचाने को छोडकर कफन बांटने का काम किया। और अब खून की कीमत तय कर रही है। यह इंसानियत को शर्मसार करने वाली बात है। अगर सरकार ने अविलंब वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में राजकुमार पंडित बेडोकला ओबीसी मंडल अध्यक्ष बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष जीवन यादव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी,किसान मोर्चा अध्यक्ष छोटीलाल प्रसाद, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष बंधु साव,इम्तियाज अंसारी, बासदेव यादव, श्यामसुंदर प्रजापति समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button