Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

भाजपाइयों ने सामूहिक रूप से एलईडी स्क्रीन पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

भाजपाइयों ने सामूहिक रूप से एलईडी स्क्रीन पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

 

भाजपाइयों ने सामूहिक रूप से एलईडी स्क्रीन पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

गिरीडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: शहर के कुटिया मंदिर के बंगल में स्थित गोयनका सेवा सदन धर्मशाला में मंगलवार को भाजपाइयों ने सामूहिक रूप से एलईडी स्क्रीन पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। बताया गया की महा जनसंपर्क अभियान के तहत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किए। जिले के सभी 34 मंडलों में एलईडी लगाकर मंडल एवं जिला स्तर पर प्रधानमंत्री के संबोधन को 11 भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनने का काम किया। इस बाबत जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का संबोधन जिला स्तर पर सभी 34 मंडलों में वहां के अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने सुनने का काम किया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी भाजपा पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मंडल के अध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनकर उसे आत्मसात करने की बात कहीं। वही पंचायत स्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कहा कि पंचायत स्तर पर भी समय पर लिंक भेज दिया गया था। जिससे वहां के कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में जुड़े। गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनकर हम सभी कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा मिली। प्रधानमंत्री की एक-एक बात आत्मसात करने की आवश्यकता है। जिला स्तर पर अयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। वही कार्यक्रम का संचालन संदीप दंगायच ओर धन्यवाद ज्ञापन एवं कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा ने किया।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन पूनम प्रकाश, पूर्व मेयर सुनील पासवान ,पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदेश सुरेश साव, चुन्नुकांत्त, प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा विनय सिंह, भाजपा नेत्री शालिनी बैशाखियार, जिला मंत्री नवीन सिन्हा,इरफान अंसारी, अनुसूचित मोर्चा प्रकाश दास, संजीत सिंह पप्पू रंजन सिन्हा, अमर सिन्हा, विभाकर पांडे आदि 200 से अधिक कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button