Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भाकपा-माले का 14वां जिला सम्मेलन 28-29 जून को मधुबन में, जनमुद्दों पर होगा मंथन l

भाकपा-माले का 14वां गिरिडीह जिला सम्मेलन 28 एवं 29 जून 2026 को मधुबन में आयोजित होगा।

भाकपा-माले का 14वां जिला सम्मेलन 28-29 जून को मधुबन में, जनमुद्दों पर होगा मंथन l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : भाकपा-माले का 14वां गिरिडीह जिला सम्मेलन 28 एवं 29 जून 2026 को मधुबन में आयोजित होगा। इसकी जानकारी सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला सचिव अशोक पासवान, किसान नेता पूरन महतो, राजेश सिन्हा और कन्हाई पांडे ने दी।

नेताओं ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, किसानों-मजदूरों की समस्याएं और कॉरपोरेट वर्चस्व के खिलाफ सम्मेलन में व्यापक चर्चा होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था संकट में है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में गिरिडीह के स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने कहा कि जिले की फैक्ट्रियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, जबकि प्रदूषण, विस्थापन, भूमि माफियाओं की गतिविधियां और मनरेगा में अनियमितताएं गंभीर चिंता का विषय हैं।

अशोक पासवान ने कहा कि भाकपा-माले जनता के हक, सम्मान और रोजगार के सवालों पर संघर्ष जारी रखेगी। वहीं राजेश सिन्हा ने मधुबन क्षेत्र में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने की बात कही।

सम्मेलन में भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, सांसद सुदामा प्रसाद, विधायक चंद्रदेव महतो, अनूप चटर्जी, पूर्व विधायक विनोद सिंह, राजकुमार यादव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी ने किसानों, मजदूरों, छात्र-नौजवानों और महिलाओं से बड़ी संख्या में सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button