ब्राह्मण नाई समाज ने किया होली मिलन समारोह का आयोज़न
समाज को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प

संयुक्ता न्यूज डेस्क
बरकट्ठा – प्रखंड के बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत बरकट्ठा अडवार स्थित स्टेडियम में अखिल भारतीय ब्राह्मण नाई समाज के सौजन्य से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। होली मिलन समारोह की अध्यक्षता समन ठाकुर और संचालन भागीरथ ठाकुर ने किया।इस अवसर पर समाज के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया।कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

समाज के उत्थान को लेकर शिक्षा को बढ़ावा,दहेज उन्मूलन,नशा मुक्ति के साथ समाज मे फैली कुरूतियों को दूर करने का संकल्प लिया।संगठन की मजबूती को लेकर विचार गोष्ठी में लोगो ने अपना अपना विचार दिया गया।वहीं संगठन की मजबूती को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष रामचन्द्र ठाकुर,शिबू ठाकुर उपाध्यक्ष ,द्वारिका ठाकुर कोषाध्यक्ष समेत 11 सदस्यों की एक कार्यकरणी समिति का गठन किया गया




