बोल बम के नारे के साथ कांवरिया ने बराकर नदी से जल उठाकर बाबा दुखहरन नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ा चौक श्री राम जानकी मंदिर से कांवरिया का जत्था शुक्रवार की देर शाम को निकला

बोल बम के नारे के साथ कांवरिया ने बराकर नदी से जल उठाकर बाबा दुखहरन नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ा चौक श्री राम जानकी मंदिर से कांवरिया का जत्था शुक्रवार की देर शाम को निकला। यह जत्था बराकर नदी पहुंचा। जहां जल उठाकर भक्त शनिवार को दुखिया महादेव पहुंचकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते है। बताया गया कि हर वर्ष सावन पूर्णिमा के 1 दिन पहले लोग निकलते है। सभी नाचते गाते बराकर नदी पहुंचते है।

श्रद्धालुओं के द्वारा बराकर से जल उठाकर पैदल मार्ग से चलते हुए जमबाद स्थित बाबा दुखहरन नाथ मंदिर पहुंचकर बाबा का जल अर्पण करते हैं। इस दौरान राम बालक समिति अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद मानव सेवा परिवार के द्वारा जा रहे कावरियो को सुविधा प्रदान किया गया।

रामबालक समिति के द्वारा कांवरियों को जाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी। अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के द्वारा फलों का वितरण किया गया। मानव सेवा परिवार के द्वारा हर वर्ष स्टॉल लगाकर कांवरियों के बीच आलू चाप पकौड़ी शरबत की व्यवस्था की गई थी।

मौके पर पूर्व नगर परिषद अयोध्या अध्यक्ष शाह भाजपा नेता दिनेश यादव जेएलकेएमके नेता नवीन आनंद चौरसिया भाजपा नेता मुकेश जालान अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के रितेश पांडे मानव सेवा परिवार के अशोक केडिया संजय बुडोलिया बांके बिहारी शर्मा सहित कई गाने मान्य लोगों ने वहां पहुंचकर कांवरियों के बीच अपना सेवा प्रदान किया





