Breaking Newsउत्तर प्रदेशताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

बेटी कृति नरेंद्र ने किया नाम रोशन….

बेटी कृति नरेंद्र का नीट में चयन हुआ

बेटी कृति नरेंद्र ने किया नाम रोशन….

फतेहपुर :मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती यह लाइने ज्वाला गंज के रहने वाले समाजसेवी नरेंद्र मुंशी पर बिल्कुल फिट बैठती हैंl जी हां महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज से छात्र राजनीति करने वाले नरेंद्र मुंशी अपने परिवार के लिए समर्पित रहे हैं और अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दियाl जिसका फल आज उनको मिला हैl और उनकी बेटी कृति नरेंद्र का नीट में चयन हुआ और अब मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में वह प्रवेश लेकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैl हम आपको बता दें कृति नरेंद्र 2018 में महर्षि इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास

करने के बाद कोटा तैयारी करने के लिए चली गई और 2019-20 में उनका चयन पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज मथुरा में पशु चिकित्सा अधिकारी के लिए हुआ और वहां पर वो ट्रेनिंग करने लगीl लेकिन कहते हैं उड़ान तब तक पूरी नहीं होती जब तक मंजिल मिल न जाए और यही कुछ कृति नरेंद्र के साथ भी हुआl पशु चिकित्सा अधिकारी की ट्रेनिंग करने के साथ-साथ वह तैयारी भी करती रही और 2022-23 में उनका नीट में ऑल इंडिया में 10464वीं रैंक प्राप्त हुई और अब वह मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में प्रवेश लेकर पढ़ाई कर रहीं हैंl वहीं उन्होंने वार्ता के दौरान कहा कि लक्ष्य निर्धारित करके अगर कोई भी छात्र या छात्रा लगन से मेहनत करते हैं तो सफलता मिलना तय हैl इस दौरान उनके पिता नरेंद्र मुंशी ने कहा की आज उनकी बेटी ने उनका नाम गौरवान्वित किया हैl

निश्चित है की बेटा बेटी में कोई अंतर नहीं हैl लिहाजा बेटियां आज भी नाम रोशन कर रही हैंl नरेंद्र मुंशी की दूसरी बेटी प्राची नरेंद्र दिल्ली से सीए कर रही हैl इस दौरान नरेंद्र मुंशी को बधाई देने वालों का तांता लगा हैl

विजय त्रिवेदी फतेहपुर

Related Articles

Back to top button