Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

बी एन एस डी ए वी के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

बी एन एस डी ए वी के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

बी एन एस डी ए वी के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

 गिरिडीह, मनोज कुमार।

     गिरिडीह: बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जिला ताईक्वांडो संघ द्वारा आयोजित 7 वीं जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में गिरिडीह जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें बी एन एस डीएवी के खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण पदक 6 रजत पदक एवं 3 कांस्य पदक हासिल करते हुए अपनी बादशाहत को बरकरार रखी। विद्यालय मे विजेता खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

बालिका वर्ग में जिया मिश्रा स्वर्ण पदक, सूफी परवीन स्वर्ण पदक, राजनंदिनी स्वर्ण पदक, सारांशी स्वर्ण पदक, प्रिया राज स्वर्ण पदक, स्वीटू कुमारी रजत पदक, दीक्षा रजत पदक, जुगनू कुमारी रजत पदक अंजली कुमारी कांस्य पदक, अंशु प्रिया कांस्य पदक बालक वर्ग में हर्ष सिंह राजपूत स्वर्ण पदक, अभिजीत सिंह स्वर्ण पदक, नितिन कुमार स्वर्ण पदक, नयन भट्टाचार्य स्वर्ण पदक, अमर्त्य कुमार रजत पदक, नीरज राय रजत पदक, शशि राय रजत पदक एवं सौरभ कुमार कांस्य पदक प्राप्त कर अपना उम्दा प्रदर्शन किया।

क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डी ए वी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों एवं कोच आकाश कुमार, प्रशिक्षिका नीलिमा पाण्डेय को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button