Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ
बीडीओ ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में किया पौधारोपण।
बीडीओ ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में किया पौधारोपण।

चलकुशा बीडीओ ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में किया पौधारोपण।
संवाददाता – मुन्ना यादव
चलकुशा (हजारीबाग )विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड बीडीओ सह सीओ अमृता सिंह ने किया वृक्ष रोपण। इस मौके पर बीडीओ ने कही की , पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना एवं पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है और इस दिशा में छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते।

और हरित वातावरण को बढ़ावा देना। वृक्षारोपण के दौरान कई प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। लोगों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की देखभाल नियमित रूप से की जाएगी।मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी,उमेश राणा, बीपीओ राजेश कुमार सीआई मुकेश रंजन, सुभाष ठाकुर एवं अन्य प्रखंड अंचल के कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद थे।




