बिना रजिस्ट्रेशन, बिना मानक के छः माह से चल रहा है राम हेल्थ केयर सेंटर,जानकर हैरान रह जायेंगे….
शहर के शांति नगर इलाके में नोटिस के बाद भी संचालित हो रहा है अवैध अस्पताल
बिना रजिस्ट्रेशन, बिना मानक के छः माह से चल रहा है राम हेल्थ केयर सेंटर
शहर के शांति नगर इलाके में नोटिस के बाद भी संचालित हो रहा है अवैध अस्पताल
यूपी: फ़तेहपुर,जनपद के शांती नगर जीटी रोड इलाके में स्थित फर्जी नर्सिंगहोम राम हेल्थ केयर सेंटर का संचालन स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में धड़ल्ले से संचालित हो रहा है।

इस अवैध कारोबार को न कोई रोकने वाला है और न ही कोई टोकने वाला। लिहाजा लापरवाही की वजह से कभी भी ऐसे नर्सिंग होम में घटना घटित हो सकती है। हालांकि ये कोई नई घटना नही होगी अक्सर ऐसी छोटी बड़ी घटनाएं जनपद में अवैद्ध रूप से संचालित हो रहे नर्सिंग होमो में पहले भी होती रही है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो दलालों व आशा कार्यकर्ता की सांठगांठ तथा कमीशन के बलबूते इस तरह के अवैध नर्सिंग होम संचालन का धंधा जनपद में खूब फल फूल रहा है और स्वास्थ्य विभाग की शिथिल कार्यशैली से फर्जी नर्सिंग होम संचालकों के हौसले बुलंद हैं। मुख्यालय के शांतीनगर में संचालित राम हेल्थ केयर सेंटर जैसे अन्य अवैध नर्सिंग होमो की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों को होना भी स्वाभाविक है, पर इस संबंध में सिर्फ कागजी घोड़े ही दौड़ाए जा रहे हैं।इन अवैद्ध अस्पताल संचालकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठोस व कड़ी कार्रवाई नहीं होने से विभागीय अधिकारियों पर साठगांठ के आरोप भी लगाये जाते रहे हैं। अवैद्ध अस्पताल राम हेल्थ केयर सेंटर के मनबढ़ कथित संचालक की बात मान ली जाए तो जिला अस्पताल के एक कथित कर्मी के साथ मिलकर वो छः महीने से बिना रजिस्ट्रेशन, बिना मानक के अवैद्ध तरीके से अस्पताल संचालित कर रहा है। बातों ही बातों में फर्जी अस्पताल के संचालक ने बताया कि वो सिस्टम से अग्निशमन विभाग की एनओसी (नॉन आब्जेक्शन सर्टिफिकेट) लेने की जुगाड़ में लगा है, जिसके लिए वो अग्निशमन विभाग के एक कर्मी से सम्पर्क बना रहा है।
नोटिस की समय सीमा हुई पूर्ण, संचालक ने नही दिया जवाब अब होगी कार्यवाही।
इस सम्बंध में जब जिले के डिप्टी सीएमओ डॉ. इश्तियाक से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि 21 सितम्बर को वो टीम के साथ राम हेल्थ केयर सेंटर गए थे जहां कई अनियमितताएं मिली जिस पर संचालक को 5 दिन के अंदर जवाब देने की नोटिस दी गई थी जिसका समय पूर्ण हो चुका है। अब अस्पताल के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विजय त्रिवेदी फतेहपुर



