Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

बालोडिंगा गांव में परिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट तीन घायल

बालोडिंगा गांव में परिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट तीन घायल

बालोडिंगा गांव में परिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट तीन घायल

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालोडिंगा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल गिरिडीह में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष से जहीना खातून ने आरोप लगाया कि उनके दामाद के पिता की मृत्यु के बाद, उन्होंने अपनी बेटी को स्थायी रूप से अपने घर में रखने का निर्णय लिया था। इसी बात को लेकर उनके देवर और ननद ने आपत्ति जताई और कथित रूप से उनके साथ मारपीट की।

वहीं दूसरे पक्ष की नूरजहां खातून ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि विवाद की जड़ कुछ और है। उनके अनुसार, उन्होंने घर निर्माण के लिए ईंटें गिरवाई थीं, जिन्हें प्रथम पक्ष द्वारा चोरी किया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

Related Articles

Back to top button