बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखंड प्रभा का 17 वां अंक और अनफॉरगेटेबल मेमोरीज (द्वितीय संस्करण) का विमोचन 21 सितम्बर को माताजी आश्रम में
दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर पोटका के बहुचर्चित साहित्यिक पत्रिका,, झारखंड प्रभा,, का प्रकाशन झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद की ओर से प्रति वर्ष किया जाता है।

बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखंड प्रभा का 17 वां अंक और अनफॉरगेटेबल मेमोरीज (द्वितीय संस्करण) का विमोचन 21 सितम्बर को माताजी आश्रम में
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर पोटका के बहुचर्चित साहित्यिक पत्रिका,, झारखंड प्रभा,, का प्रकाशन झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद की ओर से प्रति वर्ष किया जाता है। आगामी दिनांक 21 सितम्बर 2025 रविवार को सुबह 11 बजे माताजी आश्रम हाता में झारखंड प्रभा का 17 वां अंक और शिक्षक सह लेखक विकास कुमार भकत द्वारा लिखित अंग्रेजी पुस्तक अनफॉरगेटेबल मेमोरीज (द्वितीय संस्करण) का विमोचन किया जायेगा।

इस वर्ष पत्रिका में बंगला, हिंदी,अंग्रेजी, संथाली,मुंडारी,भूमिज,संस्कृत,उर्दू आदि भाषा को शामिल किया गया है। उसदिन परिषद का वार्षिक उत्सव भी विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम में शिक्षक श्री माणिक लाल महतो, साहित्यकार श्री वीरेंद्र नाथ घोष और संगीत शिल्पी श्री तरणी सेन गोप को भी सम्मानित किया जायेगा।
बहुभाषी कवि सम्मेलन के अलावे महेशकुदर शहीद निर्मल महतो विद्या पीठ के छात्र छात्राओं द्वारा “महिषासुर मर्दिनी” नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की जायेगी, उक्त जानकारी परिषद की ओर से झारखंड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे ने दी।



