बलियापुर के सूरज विश्वकर्मा को मिला खान सर के खान GS रिसर्च सेंटर में पढ़ाने का सुनहरा मौका, छोटे शहर से राष्ट्रीय मंच तक प्रेरणादायक सफलता!
गणित शिक्षक सूरज विश्वकर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश के मशहूर और सम्मानित शिक्षाविद् खान सर ने उन्हें अपने प्रतिष्ठित खान GS रिसर्च सेंटर में गणित पढ़ाने का विशिष्ट अवसर दिया है।

बलियापुर के सूरज विश्वकर्मा को मिला खान सर के खान GS रिसर्च सेंटर में पढ़ाने का सुनहरा मौका, छोटे शहर से राष्ट्रीय मंच तक प्रेरणादायक सफलता!
रिपोर्टर : प्रेम गोस्वामी
बलियापुर : गणित शिक्षक सूरज विश्वकर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश के मशहूर और सम्मानित शिक्षाविद् खान सर ने उन्हें अपने प्रतिष्ठित खान GS रिसर्च सेंटर में गणित पढ़ाने का विशिष्ट अवसर दिया है। यह उपलब्धि न केवल सूरज कुमार की मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि पूरे बलियापुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय भी है।

सूरज विश्वकर्मा की सरल और प्रभावशाली शिक्षण शैली, जो छात्रों की समझ को आसान बनाती है, उन्हें विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाती है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाई है। अब बलियापुर का नाम शिक्षा के मानचित्र पर एक चमकता सितारा बन चुका है।

यह कहानी है उस शिक्षक की जिसने छोटे शहर से निकलकर देश के बड़े मंच तक पहुंच कर साबित कर दिया कि अगर लगन और मेहनत हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। सूरज विश्वकर्मा की यह सफलता उन सभी छात्रों और शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखते हैं।
खान सर के प्रतिष्ठित संस्थान में सूरज कुमार का जुड़ना छात्रों के लिए एक बड़ा सौभाग्य है, जहां उन्हें श्रेष्ठ शिक्षा और मार्गदर्शन मिलेगा।
बलियापुर से उठकर देश के शिखर तक पहुंची यह प्रेरणादायक यात्रा शिक्षा के असली मायने को बखूबी दर्शाती है।




