Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

बराकर नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर के जाने का रास्ता कई वर्षों से नहीं बना है जिसको लेकर वहां आने वाले श्रद्धालुओं ने पक्की सड़क बनाने का किया मांग

बराकर नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर के जाने का रास्ता कई वर्षों से नहीं बना है जिसको लेकर वहां आने वाले श्रद्धालुओं ने पक्की सड़क बनाने का किया मांग

बराकर नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर के जाने का रास्ता कई वर्षों से नहीं बना है जिसको लेकर वहां आने वाले श्रद्धालुओं ने पक्की सड़क बनाने का किया मांग

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: जिला के सदर प्रखंड अंर्तगत पालमो पंचायत के बराकर नदी के तट पर श्री श्री 108 बाबा बराकर शिव धाम मंदिर ,जो कि प्राचीन काल से सन 1920 ईस्वी से विरजमान है। इस मंदिर के पुजारी बताते है कि, इस मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए अन्य जिलों से भी श्रद्धालु आते है। यह शिवलिंग आपरूपी है। यहाँ मान्यता है, की भक्तो की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। तथा उत्तर वाहिनी नदी होने के कारण यहां लोग स्नान करने के लिए दूर दूर से लोग आते है। यहाँ पर कुछ ऐसी समस्या है जो कि वर्षो से लंबित है।  मेंन रोड से 1 km की दूरी तय करने के बाद मंदिर पहुँचना पड़ता है। जो कि रास्ता कच्ची है जो एकदम से खराब है। यहां आने जाने में लोगो को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

कभी कभी तो दुर्घटना भी हो जाती है साथ ही साथ सिंगल रोड रहने के कारण अगर दोनों तरफ से गाड़ी आ जाती है तो जाम की स्थिति हो जाती है इस शिव मंदिर में मकर सक्रांति के दिन भी भव्य मेले का आयोजन किया जाता है उस दिन भी काफी संख्या में यहां पर श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचते हैं ।सड़क खराब रहने की जानकारी विधायक एवं सांसद को कितनी बार पत्र लिख कर दिया जा चुका है। मगर कोई भी जवाब नही मिला ।

इस बाबत ग्रामीण ने आदरणीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और जिला प्रशासन से निवेदन किया है कि इस  समस्या का निपटारा जल्द से जल्द किया जाए जिससे यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना ना करना पढ़े। मोके पर उपस्थित मंदिर पुजारी प्रभाकार पांडेय, सुनील पांडेय, अजित पांडेय ,बिनोद पांडेय एवं ग्रामीण , प्रेमजीत सक्सेना, प्रदीप साहू ,शंकर केसरी, जितेंद्र राय, संतोषी देवी

Related Articles

Back to top button