बरमसिया स्थित सवेरा चित्र मंदिर में मंगलवार को जादूगर गोगिया सरकार ने प्रेस वार्ता कर बताया
बरमसिया स्थित सवेरा चित्र मंदिर में मंगलवार को जादूगर गोगिया सरकार ने प्रेस वार्ता कर बताया

बरमसिया स्थित सवेरा चित्र मंदिर में मंगलवार को जादूगर गोगिया सरकार ने प्रेस वार्ता कर बताया
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : बरमसिया स्थित सवेरा चित्र मंदिर में मंगलवार को जादूगर गोगिया सरकार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 19 जनवरी से सवेरा चित्र मंदिर में मनोरंजन कार्यक्रम का शुभारंभ होने जा रहा है। । प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि 20 वर्षों के बाद एक बार फिर से लोगों के बीच कई तरह के मनोरंजन कार्यक्रम लेकर गोगिया सरकार पहुंची है।

गोगिया सरकार ने बताया कि 19 जनवरी से 6 फरवरी तक प्रत्येक दिन तीन शो चलेगा। इस मनोरंजन कार्यक्रम में पहुंचकर दर्शक भरपूर आनंद ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि भागम दौड़ और टेंशन वाली जिंदगी में लोगों को इस मनोरंजन से काफी हद तक सुकून और चैन मिलेगा। बताया गया कि इस मनोरंजन में कई प्रकार के ऐसे कर्तव्य दिखाए जाएंगे जिसको देख लोग दंग रह जाएंगे। उन्होंने गिरिडीह के जनता से अपील करते हुए कहा कि एक बार परिवार वालों के साथ मनोरंजन कार्यक्रम में पहुंचकर भरपूर आनंद ले।