Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुनियादेश

बरकट्ठा : वज्रपात से महिला की मौत, दो गंभीर —

बरकट्ठा : वज्रपात से महिला की मौत, दो गंभीर ---

बरकट्ठा : वज्रपात से महिला की मौत, दो गंभीर —

संवाददाता :ईश्वर यादव

बरकट्ठा :- थाना क्षेत्र के कपका गांव में वज्रपात से एक महिला की मृत्यु हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतका लक्ष्मी देवी पति स्व मिथुन भुईयां जलावन के लिए लकड़ी चुनने नईटांड़, कपका स्थित जंगल गयी थी।

उसी समय तेज़ बारिश होने के साथ आसमानी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। जबकि मौक़े पर दो लोग दीपक भुईयां (25) पिता भूषण भुईयां, दिनेश भुईयां पिता कालू भुईयां वज्रपात के प्रभाव से बेहोश हो गए।बेहोशी हालत में दोनों को घर लाया गया। परिजनों व स्थानीय लोगो ने इलाज़ के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुटे है। बताया जाता है कि एक साल पहले मृतका लक्ष्मी के पति की मौत हो चुकी है। मृतका के छह माह का बच्चा है। इस घटना से गांव के लोग मर्माहत है।संवाददाता : ईश्वर यादव

Related Articles

Back to top button