Breaking Newsझारखण्डदिल्लीदुनियादेश

बरकट्ठा में तीसरे दिन भी जंगली हाथियों का कहर जारी …

  1. बरकट्ठा में तीसरे दिन भी जंगली हाथियों का कहर जारी …

 बरकट्ठा: – प्रखंड में जंगली हाथियों का कहर लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार शाम जंगली हाथियों का झुंड ने प्रखंड के चुगलामो पंचायत स्थित सिमरिया टोला में कहर मचाया।।

लोगों के अनुसार देर रात लगभग 22 गजराज की टोली ने प्रखंड के ग्राम चुगलामो स्थित सिमरिया टोला पहुंचे तथा किशोर चौधरी पिता दीनानाथ चौधरी के कच्चे मकान व चापाकल,मधुलाल चौधरी का घर व खेत मे लगे फ़सल, राजू चौधरी व मुनिलाल चौधरी दोनों के पिता मणिलाल चौधरी का मकान व फसल,गुलाबचंद्र चौधरी पिता भूपाल चौधरी का घर व दिलीप चौधरी पिता जिबलाल चौधरी के दुकान में रखे समान को क्षतिग्रस्त कर नुकसान पहुंचाया है।ग्रामीणों व वनरक्षी के सहयोग से हाथियों के झुंड को भगाया गया।ग्रामीणों ने बताया कि हाथी का झुंड चुगलामो के सिमरिया जंगल मे प्रवेश किया है।

वनरक्षी राजेन्द्र प्रसाद के अनुसार हाथी भगाने वाले टीम को बुलाया गया है। और बहुत जल्द ही प्रखंड से हाथियों को खदेड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button