Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीति

बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत के मुखिया ने मास्क सेनिटाइज दे लोगों को किया जागरूक ।

 

बरकट्ठा संवाददाता :ईश्वर यादव

 

हज़ारीबाग : बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत मुखिया मुंशी पासवान ने लोगों के बीच मास्क, सेनिटाइजर, साबुन तथा गलब्स का वितरण किया। पंचायत के 15 वार्ड सदस्यों के सहयोग से वितरित किया गया। मुखिया मुंशी पासवान ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार 14 वीं वित आयोग मद से गरीब असहायों के बीच मास्क सेनिटाइजर तथा साबुन का वितरण किया जा रहा है। साथ ही कहा कि वंचित लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है।

उन्हें भी अतिशीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार जनता की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए बचनबद्ध है। लेकिन जनता को भी सरकारी आदेशों का पालन करने की जरूरत है। बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग अवश्य करें। साथ ही अनावश्यक बाहर नहीं निकलें अत्यंत जरूरी हो तो घर से बाहर निकलें। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करें। मौके पर वार्ड सदस्य कविता देवी, मुकेश यादव, संगीता देवी, हुसैन अंसारी,गुरुसहाय सिंह,उस्मान मियां, रोहित यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button