Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

बरकट्ठा : ट्रक्टर रैली को लेकर कांग्रेस की बैठक 

बरकट्ठा : ट्रक्टर रैली को लेकर कांग्रेस की बैठक 

 बरकट्ठा : केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध को लेकर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रदिप कुमार मंडल की अध्यक्षता में बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में की गई। बैठक में हजारीबाग जिले में किसान विरोधी ट्रैक्टर रैली का आयोजन से संबंधित कार्यक्रम पर चर्चा किया गया।प्रखंड अध्यक्ष ने इस रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अपील की। बैठक में चलकुशा प्रखंड पर्यवेक्षक संतोष कुमार देव, मणिलाल चौधरी, समसुद्दीन अंसारी, सरफराज खान, नारायन प्रसाद, लालजी रविदास, अर्जुन तुरी,अशोक पासवान, प्रमोद रविदास, सरजू महतो, जमुना महतो,हीरालाल महतो, लखन प्रसाद ,मुनिया खातून ,मंजू देवी, गुड़िया देवी आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button