बजटो पंचायत अंतर्गत सिमरिया गांव में इन दिनों मनरेगा योजना के तहत 2000 पेड़ लहलहा रहा है।
बजटो पंचायत अंतर्गत सिमरिया गांव में इन दिनों मनरेगा योजना के तहत 2000 पेड़ लहलहा रहा है।

बजटो पंचायत अंतर्गत सिमरिया गांव में इन दिनों मनरेगा योजना के तहत 2000 पेड़ लहलहा रहा है।
गिरीडीह, मनोज कुमार।
गिरीडीह: सदर प्रखंड के बजटो पंचायत अंतर्गत सिमरिया गांव में इन दिनों मनरेगा योजना के तहत 2000 पेड़ लहलहा रहा है। इसकी विस्तृत जानकारी सोमवार को मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र वर्मा ने मीडिया को दी। मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र वर्मा ने बताया कि योजना 2020 21 के तहत सिमरिया गांव में मनरेगा के आम बगानी के तहत 16 एकड़ जमीन की घेराबंदी कर 2000 आम के पौधे लगाए गए। बताया गया कि ढाई साल में पौधे पेड़ बन चुका है और फल भी देना शुरू कर दिया है। वर्तमान में 1800 आम के पेड़ और 200 शीशम गम्हार सागवान आदि के पेड़ लगे हुए है। इसमें 16 लाभुक है जो पेड़ पौधों की रखवाली करते हैं। जितेंद्र वर्मा ने बताया कि इसी गांव में मनरेगा आम बागवानी योजना के तहत 20 एकड़ अलग से जमीन की घेराबंधी कर पौधे लगाए गए हैं।

बताया गया कि कई पदाधिकारी और असम त्रिपुरा और केरल से इंजीनियर आम बागवानी को देखने के लिए आ चुके हैं आगे के बारे में जितेंद्र वर्मा ने बताया कि इस आम बागवानी योजना की ख्याति राज्य और देश में स्थापित करना है। बताया गया कि इस योजना में मुखिया अनीता देवी का भी विशेष योगदान रहा।




