बगोदर में भाकपा माले का कद्दावर नेता कामरेड महेंद्र सिंह का 19वां शहादत दिवस मनाया गया।
बगोदर में भाकपा माले का कद्दावर नेता कामरेड महेंद्र सिंह का 19वां शहादत दिवस मनाया गया।

बगोदर में भाकपा माले का कद्दावर नेता कामरेड महेंद्र सिंह का 19वां शहादत दिवस मनाया गया।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिले के बगोदर में आज भाकपा माले का कद्दावर नेता कामरेड महेंद्र सिंह का 19वां शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग जिले भर से शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भाकपा माले के राष्ट्रीय महा सचिव दीपांकर भट्टाचार्य माले विधायक बिनोद सिंह , राज कुमार यादव समेत अन्य का कद्दावर नेता शामिल हुए।

कार्यक्रम में जहां एक ओर कामरेड महेंद्र सिंह के बलिदान को याद किया गया। वहीं दूसरी ओर दीपांकर भट्टाचार्य ने भाजपा पर जमकर हमला बोला और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बताया कि कोडरमा से किसी भी हालत में भाकपा माले का ही उम्मीदवार होगा, क्योंकि पिछले दो-तीन लोकसभा चुनाव में माले के प्रत्याशी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। अगर इंडिया महागठबंधन के तरफ से कोडरमा में माले को टिकट नहीं दिया गया, उसके बावजूद भाकपा माले अपना प्रत्याशी उतारेगी।