Breaking Newsझारखण्डराजनीति

फुसरो में कौटिल्य महापरिवार ने फूंका बिहार के पूर्व मुख्य्मंत्री जीतन राम मांझी का पुतला

कौटिल्य महा परिवार के बैनर तले ब्राह्मणों ने शनिवार को पुराना बी डी ओ ऑफिस फुसरो में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला दहन किया। रामकिंकर पांडे ने कहा कि जीतन राम मांझी मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं। उन्हें रांची के कांके पागल खाना में भर्ती कराना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा ब्राह्मण समुदाय के बारे में अपशब्द कहे जाने की निंदा की। साथ ही अनिल चंद्र झा और अजय झा ने बताया कि आंदोलन के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का अंतिम संस्कार, मुंडन किया जाएगा। इस मौके पर मृत्युंजय पांडे, बसंत पाठक, इंद्रजीत मुखर्जी, धीरज पांडे, हिमाचल मिश्रा, रामनरेश दुबे, चांदी पाठक, लालू गिरी, गगन गिरी, टुनटुन तिवारी, तरूण चक्रवर्ती, भूषण तिवारी, सुदामा पांडे, रवि पांडे, आर एस तिवारी, गुड्डू दूबे, आनंद गिरि आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button