Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

प्रशासन के सहयोग से हो रहा क्षेत्र मे ड्रग्स तस्करी : गौतम

हजारीबाग : इचाक मे ड्रग्स कारोबारिओं का मन गगन छू रहा. इन दिनों दरिया, मंगुरा, इचाकमोर, डुमरौन, बरका कला, बरका खुर्द, करियातपुर, चपरख, हदारी इत्यादि जगहों मे बेझिझक ड्रग्स बेचा जा रहा

प्रशासन के सहयोग से हो रहा क्षेत्र मे ड्रग्स तस्करी : गौतम

हजारीबाग : कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट

हजारीबाग : इचाक मे ड्रग्स कारोबारिओं का मन गगन छू रहा. इन दिनों दरिया, मंगुरा, इचाकमोर, डुमरौन, बरका कला, बरका खुर्द, करियातपुर, चपरख, हदारी इत्यादि जगहों मे बेझिझक ड्रग्स बेचा जा रहा. ड्रग्स कारोबारी खुले शब्दों मे कहते है की हम इचाक थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक तक मैनेज किये हुए है.

लगभग 70 से 100 ड्रग्स कारोबारी प्रशासन कों 20 से लेकर 50 हज़ार रुपया देकर मैनेज किये हुए है. वही युवा नेता गौतम कुमार ने कहा की कई बार ड्रग्स व जुआ पर प्रतिबन्ध के लिये कई बार प्रशासन से गुहार लगाया गया लेकिन पैसा के सामने सभी का मुँह बंद है.इचाक प्रशासन सेवा के नाम पर धब्बा है,

इन्ही के वज़ह से क्षेत्र के युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा. झारखण्ड के डीजीपी से आग्रह है की ऐसे भ्र्ष्टाचार मे संलिप्त पदाधिकारिओं की संपत्ति की जाँच कर सेवा से बर्खास्त करें.ड्रग्स और जुआ पर लगाम नहीं लगने पर इचाक से लेकर राज्य तक अनिश्चित्कालीन आंदोलन किया जायेगा ।

Related Articles

Back to top button