प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करने वालों को राजकुमार राज का जवाब l
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की जा रही टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा कि जब दो देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलते हैं तो मेजबान देश की ओर से रिश्तों में गर्माहट दिखाई जाती है।

प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करने वालों को राजकुमार राज का जवाब l
गिरिडीह। मनोज कुमार।
गिरिडीह : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की जा रही टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा कि जब दो देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलते हैं तो मेजबान देश की ओर से रिश्तों में गर्माहट दिखाई जाती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब चीन गए थे, तब वहां के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका भव्य स्वागत किया था। दोनों नेताओं ने झील में बने कॉटेज में समय बिताया और साथ में डिनर भी किया था। श्री राज ने कहा कि यदि ऐसी घटना इटली में होती तो देश में तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जातीं।

उन्होंने नॉर्वे में प्रधानमंत्री द्वारा एक पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं देने को मुद्दा बनाने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रेस ब्रीफिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतर होता है। प्रेस ब्रीफिंग में हर सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं होता, जबकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल-जवाब की पूरी गुंजाइश रहती है।
श्री राज ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी एक दल के नहीं बल्कि पूरे भारत के प्रधानमंत्री हैं और विदेशों में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। ऐसे में हर भारतीय को उनके प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए।



