प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की निरसा शाखा की और से पांडरा मोड़ मे मौलिक शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम किया शुभारंभ
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की निरसा शाखा की और से साउथ प्वाइंट अकैडमी स्कूल, पांडरा मोड़ मे मौलिक शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम किया शुभारंभ

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की निरसा शाखा की और से साउथ प्वाइंट अकैडमी स्कूल, पांडरा मोड़ मे मौलिक शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम किया शुभारंभ
धनबाद: मलय गोप
धनबाद: विश्वविद्यालय की निरसा शाखा ज्ञान विज्ञान भवन की ओर से दिनांक 18 नवंबर दिन शुक्रवार को पांडरा में स्थित साउथ प्वाइंट अकैडमी स्कूल, पांडरा मोड़ में प्रथम कक्षा से दसवीं कक्षा v के बच्चों के लिए मौलिक शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य तौर पर बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ मूल्यों की शिक्षा भी सबके जीवन में कितनी

आवश्यक है इस बात पर चर्चा की गई जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अवंतिका जी ने बच्चों को बहुत ही सहज भाषा में शिक्षा का शाब्दिक अर्थ समझाया और साथ ही ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ने के बाद के अपने अनुभव को साझा किया इनके साथ ही ब्रह्माकुमारी अनन्या बहन जोकि बचपन से ही इस संस्था के द्वारा इंदौर में स्थित छात्रावास में रह चुकी है उन्होंने बताया की हमें पढ़ाई के साथ अच्छे मैनर्स भी धारण करने हैं हमें अपने माता-पिता अपने शिक्षक की मदद करनी चाहिए और सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए खासकर बच्चों को सोशल मीडिया कम उपयोग में लाने की बात कही अंत में ब्रम्हाकुमारी ज्योति बहन ने संस्था तथा इसके पाठ्यक्रम से सभी को अवगत

कराया और मन को एकाग्र और शक्तिशाली बनाने के लिए एक बहुत सुंदर मन की एक्सरसाइज कराई इस कार्यक्रम को सफल बनाने मैं स्कूल के डायरेक्टर प्रेम शंकर तिवारी, प्रिंसिपल सत्य रंजन श्रीवास्तव, वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार झा,ब्यूटी चौबे, कुणाल चौधरी ,स्वीटी पलीत दत्ता, राज हुसैन ,विकास पांडे, पीयाली चंद्रा ,अदिति मिश्रा इन सभी शिक्षकों के साथ-साथ ब्रह्माकुमार रंजीत श्रीवास्तव जी का भी बहुत बड़ा योगदान रहा




