Breaking Newsझारखण्ड

प्रजापति महासंघ का मिलन समारोह बेडोकला में आयोजित ..

प्रजापति महासंघ का मिलन समारोह बेडोकला में आयोजित ..

बरकट्ठा :- झारखंड प्रजापति( कुम्हार) महासंघ का एक दिवसीय सम्मेलन सह मिलन समारोह प्रखंड के बेडोकला में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ के संरक्षक सह पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल विशिष्ट अतिथि झारखंड माटी कला बोर्ड के वर्तमान सदस्य महासंघ के झारखंड सदस्यता प्रभारी ईश्वर चंद्र प्रजापति वरीय नेता देव नारायण प्रजापति,झारखंड सदस्यता सह प्रभारी पप्पू पंडित उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक सह प्रभारी गोपाल पंडित ने किया संचालन सुरेश पंडित ने किया। मुख्य अतिथि योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि कुम्हार अपने अधिकार के लिए आगे आए नहीं तो आज कुम्हार अपना सामान बनाकर दूसरे को बेच देते हैं। और उससे पैसा कमा कर दूसरे लोग बिल्डिंग पर बिल्डिंग बनाते चल रहे हैं। लेकिन कुम्हार आज भी झोपड़ी में रहते हैं पर अब ऐसा नहीं चलेगा यह कलयुग है और कलयुग में एक कहावत है संघे शक्ति कलियुगे जिसे सार्थक करना हमारा मकसद है। इस लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है इसलिए जनता वोट देकर सरकार चुनती है माटी कला बोर्ड को पुनर्गठित करते हुए आर्थिक रूप से बलवान करना होगा हमे समय के साथ चलना होगा पंचायत वार्ड जिला परिषद के चुनाव में हमारे समाज के उचित भागीदारी लेना चाहिए विशिष्ट अतिथि झारखंड माटी कला बोर्ड के वर्तमान सदस्य ईश्वरचंद प्रजापति ने कहा कि बाबा साहब के विचारों पर चलकर हम प्रमुख रूप से समाज को एक ऊंचाई तक पहुंचा सकते हैं जिसमें साहेब के तीन मंत्र शिक्षित बनो संगठित हो और संघर्ष करो इसी को लेकर सदस्यता अभियान घर-घर जागरुक करना है।आज झारखंड में 32 लाख कुम्हार प्रजापति है इसलिए जिसकी जितनी भागीदारी उसकी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।वर्तमान सरकार से यह मांग करते हैं कि झारखंड माटी कला बोर्ड का गठन किया जाए। सम्मेलन में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई।उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की सदस्यता प्रभारी के रूप में नरेंद्र प्रजापति और पप्पू प्रजापति हजारीबाग को प्रभारी घोषित किया गया सदस्यता सह प्रभारी के रूप में विक्रम महतो बोकारो निवासी को मनोनीत किया गया इसके अलावा चार प्रखंडों की घोषणा की गई। जिसमें प्रमुख रुप से बरकट्ठा प्रखंड प्रखंड चलकुशा प्रखंड बरही प्रखंड बेगांवरी प्रखंड की घोषणा की गई। महिला प्रकोष्ठ प्रखंड की भी घोषणा की गई। इस बैठक में प्रमुख रूप से डॉ नरेश पंडित कोडरमा के जिला अध्यक्ष दिलीप पंडित प्रभारी गुलशन पंडित मुखिया विजय पंडित गिरिडीह के सदस्यता प्रभारी फागू पंडित बोकारो के सदस्यता प्रभारी हीरालाल प्रजापति वरीय नेता मनोहर महतो छोटू पंडित समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button