Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

पोटका प्रखंड अंतर्गत शंकरदा के सुभाष चबूतरा में बूथ लगा कर पोलियो दिवस मनाया गया

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड सरकार के निर्देश पर बच्चों को पोलियो की खुराक पीला कर पोलियो दिवस मनाया गया l

पोटका प्रखंड अंतर्गत शंकरदा के सुभाष चबूतरा में बूथ लगा कर पोलियो दिवस मनाया गया

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड सरकार के निर्देश पर बच्चों को पोलियो की खुराक पीला कर पोलियो दिवस मनाया गया शंकरदा गांव के बूथ नंबर 52 से ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास के हाथों बच्चों को पोलियो की पहली खुराक पीला कर इसकी शुरुआत किया गया।

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम मीरा मंडल बूथ में पहुंचे एवं केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा पोलियो के खिलाफ चलाए जा रहे इस मुहिम की सराहना किया एवं लोगों को समय पर टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।पोलियो दिवस को अभियान के रूप में तीन दिन तक मनाया जाएगा।

आज के इस बूथ में नहीं पहुंच पाए बच्चों को अगले दो दिन तक डोर टू डोर जा कर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पहला दिन रविवार को कुल 85 बच्चे बच्चियों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।मौके पर ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास,सी एच ओ सरिता तिरु,डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,मीरा मंडल एवं ग्राम स्वास्थ्य सहिया जयंती भकत उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button