Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुर्घटनालाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

पैदल जा रहे मजदूर को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

पैदल जा रहे मजदूर को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

पैदल जा रहे मजदूर को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : एक तेज रफ्तार बेकाबू बाइक ने एक मजदूर को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में मेहनत-मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर दर्शन पासवान की मौत हो गयी। घटना जिले के सरिया थाना क्षेत्र के सिंगदाहा की है।

 

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार दर्शन पासवान रोज की तरह सोमवार की देर शाम मजदूरी कर अपने घर वापस आ रहा था। इसी दौरान वह सड़क किनारे स्थित एक होटल में चाय पीने गया। चाय पीकर जैसे ही दर्शन अपने घर जाने के लिये पैदल सड़क पर निकला तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।

 

हादसे से दर्शन पासवान गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि घटना को अंजाम दे बाइक सवार बाइक समेत मौके से फरार हो गया।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया। वहीं दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए बाइक सवार की तलाश में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालने जुटी है।

Related Articles

Back to top button