Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर सांसद मनीष जायसवाल ने जताया शोक, कहा- हजारीबाग के लिए अपूरणीय क्षति

हजारीबाग के पूर्व सांसद एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य आदरणीय महावीर लाल विश्वकर्मा के आकस्मिक निधन पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर सांसद मनीष जायसवाल ने जताया शोक, कहा- हजारीबाग के लिए अपूरणीय क्षति

चुनावी अभियानों की शुरुआत में आशीर्वाद लेना रहा है विशेष, व्यक्तिगत रूप से मिला उनका स्नेह और मार्गदर्शन : मनीष जायसवाल

हजारीबाग : हजारीबाग के पूर्व सांसद एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य आदरणीय महावीर लाल विश्वकर्मा के आकस्मिक निधन पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति के साथ-साथ हजारीबाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

सांसद मनीष जायसवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा का निधन अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। सादगी, ईमानदारी, शुचिता और निष्कलंक सार्वजनिक जीवन के प्रतीक रहे विश्वकर्मा जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित रहा। उनका सहज व्यक्तित्व और आदर्शपूर्ण जीवन सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले लोगों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

सांसद मनीष जायसवाल ने अपने व्यक्तिगत संबंधों को स्मरण करते हुए उनसे जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि उन्हें महावीर लाल विश्वकर्मा का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहा। अपने प्रत्येक चुनावी अभियान की शुरुआत में उनका आशीर्वाद लेना उनके लिए विशेष महत्व रखता था। उनका स्नेहिल सानिध्य और मार्गदर्शन सदैव स्मृतियों में बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा जैसे अनुभवी, सरल और संस्कारवान व्यक्तित्व का चले जाना हजारीबाग के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में एक ऐसा शून्य छोड़ गया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

सांसद मनीष जायसवाल ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button