पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के हुसैनाबाद स्थित आवासीय कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान की 5 वीं पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई।
पलामू - पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के हुसैनाबाद स्थित आवासीय कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान की 5 वीं पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई

पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के हुसैनाबाद स्थित आवासीय कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान की 5 वीं पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई
पलामू : पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के हुसैनाबाद स्थित आवासीय कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान की 5 वीं पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया गया। अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला मंत्री संतोष सिंह ने की। वक्ताओं ने कहा कि रामबिलास पासवान अपने आप में एक विचार का नाम है।

रामबिलास पासवान ने अपना पूरा जीवन समाज और देश को समर्पित रहा। वक्ताओं ने कहा कि हुसैनाबाद से उनका काफी लगाव था। वह कई बार हुसैनाबाद आए थे। हुसैनाबाद के गांव गांव में उनकी पकड़ काफी मजबूत रही है। उनके विचारों को अपना कर एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने अपने जीवन में गरीबों के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए,
जिसमे गरीबों को सम्मान और जन जन तक दूरभाष की व्यवस्था शामिल है।कार्यक्रम का संचालन भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता ने किया। मौके पर योगेंद्र कुमार सिंह,रामराज मेहता,विनय पासवान,रंजित पासवान,श्रवण अग्रवाल, उदय विश्वकर्मा,राजीव ठाकुर,जयप्रकाश उपाध्याय, रजनीश मिश्रा, राजेश पासवान, सतेंद्र सिंह, सुबोध कश्यप,उदय सिंह, ललन पासवान, सुरेंद्र सिंह,वृजदेव मेहता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।




