Breaking Newsझारखण्ड

8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर झारखंड के सभी 260 प्रखंडों में सामाजिक न्याय मार्च निकाला जाएगा

देवघर

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के आदेशानुसार 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर झारखंड के सभी 260 प्रखंडों में सामाजिक न्याय मार्च निकाला जाएगा यह कार्यक्रम लगातार सात दिनों तक चलेगा साथ ही गांवों, टोलो, में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता जाकर स्मरण पत्र पर हस्ताक्षर अभियान जनता के साथ मिलकर चलाएगी झारखंड के मुख्यमंत्री को आजसू पार्टी और झारखंडी लोगों के द्वारा मिलकर सरकार को स्मरण कराई जाएगी कि आपने जो वादा किया था वह आज तक पूरा नहीं हुआ है , देवघर जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि झारखंड में पिछड़ों की आबादी काफी संख्या में है लेकिन झारखंड में राष्ट्र मानक के अनुरूप आरक्षण मिलना संविधानिक अधिकार से जुड़ा मामला है इसके बाद भी झारखंड में आज तक पिछड़ों का न्याय नहीं हुआ इसका सामाजिक शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसके लिए आजसू पार्टी पूरे झारखंड में जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी को लेकर सामाजिक न्याय मार्च कल से देवघर जिले के सभी प्रखंड गांव में कार्यक्रम किया जाएगा इस कुंभकरण निद्रा में सोई सरकार को जगा कर 27 प्रतिशत आरक्षण की आवाज को झारखंडी पटल पर बुलंद करेगी और अपने हक को लेकर ही रहेगी।

Related Articles

Back to top button