Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पुलिस -ग्रामीणों में झड़प डीएसपी समेत कई घायल l

सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत कबरीबाद माइंस के पास पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गया. ग्रामीणों के तरफ से जमकर पथराव किया गया l

पुलिस -ग्रामीणों में झड़प डीएसपी समेत कई घायल l

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत कबरीबाद माइंस के पास पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गया. ग्रामीणों के तरफ से जमकर पथराव किया गया. पथराव में साइबर डीएसपी आबिद खान समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. पथराव की घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया.

फिलहाल मौक़े पर गिरिडीह एसडीएम समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान और प्रशासनिक अधिकारी कैंप कर रहे है. बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात को सीसीएल कोलयरी के सीपी साइडिंग क्रशर के पास कुछ लोगाें ने सीसीएल अधिकारी और सुरक्षा गार्ड्स पर हमला बोल दिया. सुरक्षा गार्ड के साथ जमकर मारपीट की.

इस घटना में सीसीएल अधिकारी समेत आठ सुरक्षा गार्ड व होमगार्ड के जवान घायल हो गये.घायलों में सीसीएल अधिकारी राम सागर भी शामिल हैं. घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गयी.

मृतक का नाम दिलीप दास है. युवक की मौत के बाद बुधवार सुबह को आक्रोशित ग्रामीणों ने मृत युवक के शव को सदर अस्पताल से लाकर कबरीबाद माईनस के समीप कांटा घर के समीप रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

प्रदर्शन के दौरान लोगो ने कांटा घर पर पथराव शुरू कर दिया. जिसके कारण पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गयी. फिलहाल आक्रोशित लोग शव के साथ धरने पर बैठे हुए है और मौक़े पर पुलिस कैंप कर रही है

Related Articles

Back to top button